नई दिल्ली/लखनऊ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में सोमवार को उतार-चढ़ाव के बीच बड़ा बदलाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सोना करीब 1,37,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों और सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह कीमत वायदा कारोबार के बड़े सौदों के आधार पर है। जानकारों के अनुसार, यदि इस भाव को सामान्य उपभोक्ता के हिसाब से देखा जाए तो 10 ग्राम सोने का मूल्य लगभग 13,700 रुपये के आसपास बैठता है, हालांकि वास्तविक बाजार में कर और कारीगरी शुल्क जुड़ने से कीमत अधिक हो जाती है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहा है। हाल ही में आई गिरावट के बाद तकनीकी सुधार के चलते भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
इधर, एमसीएक्स के भाव का असर स्थानीय सर्राफा बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। ज्वेलरी दुकानों पर सोने की कीमत में 3 प्रतिशत जीएसटी और कारीगरी शुल्क जुड़ने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल सोना सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और निवेशकों को सतर्कता के साथ बाजार की चाल पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।
एमसीएक्स पर सोना 1.37 लाख के करीब, बाजार में हलचल तेज


