28.6 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत; दो चचेरे भाई-बहन घायल

Must read

शाहजहांपुर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो चचेरे भाई और बहन घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मदनापुर कस्बा निवासी 23 वर्षीय सौरभ पाल नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह होली का त्योहार मनाने के लिए घर आए हुए थे। रविवार सुबह वह अपने चचेरे भाई आदित्य और हर्षित तथा बहन स्वाति के साथ कार से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि मदनापुर थाना क्षेत्र के बुधवाना मार्ग पर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में पलट गई। तेज रफ्तार के कारण कार खेत के अंदर काफी दूर तक जा गिरी।

हादसा होते ही आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सौरभ पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article