अमेठी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की है।
यह कार्रवाई गौरीगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई, जहां पुलिस ने प्रिंस कुमार उर्फ अशोक कुमार (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी गौरीगंज के मोहल्ला चौक बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है।
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 100 ग्राम स्मैक मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/22 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में गौरीगंज प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामकरण सिंह, उपनिरीक्षक बीएल रावत, कांस्टेबल अमित प्रताप सिंह और कांस्टेबल पवन कुमार की टीम शामिल रही, जिन्होंने सक्रियता से तस्कर को पकड़ा।


