30 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

स्मैक तस्करों पर पिट-एनडीपीएस की बड़ी कार्रवाई, 68 लाख की संपत्ति जब्त

Must read

बरेली। जनपद में स्मैक तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिट-एनडीपीएस के तहत गैंग पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में कुख्यात तस्कर अकरम समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, तस्करों की करीब 68,00,594 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई उनके अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर की गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अकरम रेलवे के खंडहर में स्मैक तैयार करता था और वहीं से नेटवर्क के जरिए इसकी सप्लाई करता था। गैंग के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई मामले दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क की व्यापकता सामने आती है।
पुलिस ने पिट-एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को एक साल तक के लिए जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस पूरे ऑपरेशन को इज़्ज़त नगर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने लंबे समय से सक्रिय इस गिरोह को ध्वस्त कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article