मोहम्मदाबाद
नीम करोरी चौकी परिसर में 11 अप्रैल को हुए विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस प्रकरण में पुलिस ने 12 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों के छह लोगों का शांति भंग में चालान किया था, जिसके बाद सभी आरोपित न्यायालय से जमानत पर रिहा हो गए थे।
इसी क्रम में सोमवार, 13 अप्रैल को पुनः विवाद बढ़ गया। आरोप है कि स्वर्गीय रमेश चंद्र की पत्नी मुन्नी देवी, उनके पुत्र राजेंद्र, राजेश, विकास तथा राजेश की 14 वर्षीय पुत्री चंचल, निवासीगढ़ नीम करोरी के साथ मारपीट की गई। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मारपीट की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी मामले की जांच कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नीम करोरी चौकी परिसर में हुए विवाद में छह लोगों का शांति भंग में चालान


