शमशाबाद। नगर में विशेष गहन पुनर्निरीक्षण सहायता केंद्र का शुभारंभ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आयोजनकर्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने सभी वार्डों के सभासदों और प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए नागरिकों के सहयोग की अपील की। सरकार के निर्देश पर चल रहे SIR अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार और शुद्धिकरण सुनिश्चित करना है। शमशाबाद में यह प्रक्रिया 17 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि नगर पंचायत कार्यालय के अनुसार SIR कार्यक्रम 20 से 28 नवंबर तक चलेगा।फारूकी ने कहा कि सहायता केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं और शंकाओं का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि SIR से संबंधित भ्रांतियां दूर हों और लोग बिना किसी असमंजस के प्रक्रिया में भाग ले सकें। उन्होंने नागरिकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने को अभियान की सफलता की कुंजी बताया।कार्यक्रम में नगर के विभिन्न वार्डों के सभासद और प्रतिनिधि विक्रम सिंह दिवाकर, सारिक अली, उमेश चंद्र कश्यप, गुलजार खा, साजिद अंसारी, अनवर खा, नितिन राजपूत, समीम मंसूरी, ज्ञान सिंह पाल, मूवीन आलम, अंकित यादव, कामिल खा, खुशनवाज, अशीष शाक्य, ओमकार और रईस अहमद — शामिल रहे, जिन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी वार्डों में SIR कार्य 20 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक जारी रहेगा।
इस मौके पर पूर्व कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर भी मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने अभियान को नागरिक हित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की।





