बीजेपी ने अपनाई नई ‘SIR’ रणनीति, हार वाली सीटों पर खास फोकस

0
37

विधायकों-सांसदों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारियां

लखनऊ। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा व लोकसभा उपचुनावों के साथ 2027 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। संगठन ने इस बार ‘SIR’ सेवा, संपर्क और समन्वय की नई रणनीति लागू की है, जिसके तहत प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हर जनप्रतिनिधि को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे लगातार जनता के बीच रहें, सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे और बूथ स्तर पर पार्टी का नेटवर्क मजबूत हो।

भाजपा ने तय किया है कि हार वाली विधान सभा सीटों पर विशेष प्लान लागू किया जाएगा। वर्ष 2022 और 2024 में जिन क्षेत्रों में पार्टी को झटका लगा था, वहाँ पुनर्गठन अभियान सबसे तेज गति से चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित सभी क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी सक्रिय फील्ड में उतर चुके हैं।पार्टी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि
हर सांसद-विधायक को नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य पूरा करना होगा।
क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की मैपिंग कर लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी।बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और प्रशिक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा।जनप्रतिनिधियों को हर सप्ताह अपनी प्रगति रिपोर्ट संगठन को देनी होगी।संगठन का मानना है कि ‘SIR रणनीति’ ही 2027 की जीत का रास्ता तैयार करेगी, इसलिए इसे मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि इस बार प्रदेश में हर सीट पर कड़े मुकाबले की तैयारी होगी और जनता से सीधा संवाद ही सबसे बड़ा हथियार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here