सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन झोपड़ियां जलीं, बच्चा झुलसा, कई घरों में दहशत

0
59

लखनऊ| राजधानी के बख्शी का तालाब क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह आग गैस सिलेंडर फटने से लगी थी।
आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते पास की तीन झोपड़ियां चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक बच्चा झुलस गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि मौके से दो और सिलेंडर मिले जिन्हें समय रहते हटा लिया गया, वरना नुकसान और बढ़ सकता था।
स्थानीय लोगों ने फायर टीम की तत्परता की सराहना की, लेकिन यह भी सवाल उठाया कि झुग्गी बस्तियों में सिलेंडर सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था क्यों नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here