बरेली। जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र में गैस आपूर्ति की अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर बुक करने के बावजूद कई-कई दिनों तक उनके घर सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ता कई दिनों से सिलेंडर के इंतजार में हैं, जिससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।
स्टाफ पर कालाबाजारी का आरोप
उपभोक्ताओं ने एजेंसी के कुछ कर्मचारियों पर गैस की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने में देरी की जा रही है, जबकि अन्य माध्यमों से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
गुस्साए लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
गैस आपूर्ति में अव्यवस्था से लोगों में आक्रोश, सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान


