फर्रुखाबाद। जनपद के कमालगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम दलेलनगर–अस्सर नाला–भुड़िया–मौजा नाला खेम रगाई में सीसी रोड निर्माण कार्य रुकने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम के लिए नौसारा मार्ग से प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर तक जिला पंचायत द्वारा सीसी रोड स्वीकृत की गई थी। निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन कुछ दबंगों द्वारा कार्य रुकवा दिया गया, जिससे गांव का मुख्य रास्ता अधूरा पड़ा है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि यह रास्ता करीब 20 वर्षों से सार्वजनिक मार्ग के रूप में उपयोग में है। पूर्व में यहां खड़ंजा निर्माण भी कराया गया था, जो आज भी मौजूद है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा खेत की आराजी का हवाला देकर निर्माण कार्य रोका जा रहा है, जबकि राजस्व संहिता की धारा-25 के अंतर्गत सार्वजनिक मार्ग को रोका नहीं जा सकता।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने सेबच्चों को स्कूल जाने में परेशानी,बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में दिक्कत,बारिश के समय हालात और खराब
हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि खंड विकास अधिकारी और थाना प्रभारी कमालगंज को निर्देशित कर, मौके पर राजस्व टीम की मौजूदगी में रुका हुआ सीसी रोड निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए।
प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब ग्रामीणों की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।





