जोन 2, 3, 5 और 8 में संयुक्त कार्रवाई, 39 चालान जारी—39,100 रुपये जुर्माना वसूला
लखनऊ। नगर निगम ने गुरुवार को शहर के कई जोनों में स्वच्छता और प्रतिबंधित सामान के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 39 चालान जारी किए गए और 39,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर की गई।
जोन-3 में सबसे अधिक कार्रवाई,
जोन-3 में,27 चालान जारी किए गए,18,800 रुपये की पेनल्टी वसूली गई।
यह जोन अभियान के दौरान सर्वाधिक उल्लंघन सामने आने वाला क्षेत्र रहा।
जोन-5 में नगर निगम टीम ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया।यहां 10,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया
सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण दोनों पर सख्ती बरती गई।
इन दोनों जोनों में शॉप्स, सड़क किनारे ठेलों और बाजार क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। कई जगह नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल चालान किए गए।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी सख्ती,नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी कार्रवाई की।
कई दुकानों से प्लास्टिक कप, थर्मोकोल, कैरी बैग और डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





