36 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

पत्रकार पर दर्ज मुकदमे को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सक्रिय, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Must read

 

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत, शाहजहांपुर के पदाधिकारियों ने पत्रकार सहाना बेग पर दर्ज मुकदमे के संबंध में थाना रोजा पहुंचकर जानकारी ली। यूनियन पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी रोजा से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ झूठे आरोपों के आधार पर कार्रवाई न की जाए और जांच पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।
इस पर थाना प्रभारी रोजा ने आश्वासन दिया कि सहाना बेग से संबंधित दर्ज मुकदमे की जांच प्रक्रिया जारी है और मामले में निष्पक्षता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यूनियन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सत्य को सामने लाएगा और किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया, महामंत्री ज्ञान प्रकाश सक्सेना, जिला अध्यक्ष रामवीर कनौजिया (जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन) तथा फूल सिंह पत्रकार शिवसरन वर्मा पत्रकार शोभित राठौर मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article