फर्रुखाबाद। पिछले दिनों परीक्षा देकर वापस लौटते समय हुई मार्ग दुर्घटना में हुई छात्र की मौत से सोफा कुल परिवार से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मिलकर फातिमा दी और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।सपा के सह जिला प्रवक्ता सचिव राधेश्याम सविता ने बताया की विगत दिनों मुरैठी निवासी प्रियांशु परीक्षा देकर लौट रहा था उसी वक्त रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से उसकी मृत्यु हो गई थी प्रियांशु अपने पिता का इकलौता बेटा तथा चार बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।
जिला संगठन की तरफ से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव इलियास मंसूरी एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने पार्टी संगठन की तरफ से आंशिक सहायता के रूप में 21 हजार रुपए का चेक पीड़ित परिवार को दिया। तथा प्रियांशु की चारों बहनों को भरोसा दिया कि वह उनके भाई भाई हैं, और हर तरीके
भाई का फर्ज निभाएंगे।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने परिवार को भरोसा दिलाया माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में भी स्थिति को लाया जाएगा और भविष्य में भी इस परिवार के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी रहेगी।इस दौरान सपा जिला सचिव/प्रधान मुरैठी पियूष यादव, समाजवादी छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
घर के इकलौते बेटे की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत से शोकाकुल परिवार को सपाइयों ने बंधाया ढाढस, दी आर्थिक सहायता


