25.2 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव, महंगाई और एलपीजी संकट को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Must read

इटावा: लुधपुरा क्षेत्र में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई और एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर सरकार के दावों को पूरी तरह झूठा बताया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि देश में सब कुछ ठीक है और गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है और घरेलू गैस से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार समस्याओं को स्वीकार करने के बजाय आंकड़ों और दावों के जरिए सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि जनता की परेशानियों को समझने के बजाय सरकार जमीनी हकीकत से आंखें मूंदे हुए है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

इससे पहले शिवपाल सिंह यादव लुधपुरा में मोहम्मद अमजद और अजमल द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और लोगों को रमजान के पवित्र महीने की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है, इसलिए सभी को मिल-जुलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. बृजेश चंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मोंटी यादव, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, हाजी मोहम्मद एहसान, मोहम्मद जहीर, राशिद सिद्दीकी, हाफिज शमीऊद्दीन फारुकी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ इफ्तार कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article