वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित
फर्रुखाबाद। जिले के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवम् मिश्रा ने एक बार फिर फर्रुखाबाद का नाम रोशन किया है। वाराणसी में आयोजित मध्य प्रदेश टूरिज्म के इन्फ्लुएंसर सम्मेलन में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने देश के विभिन्न शहरों से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया, जिनमें फर्रुखाबाद के शिवम् मिश्रा भी शामिल रहे।
शिवम् मिश्रा सोशल मीडिया पर अपना चैनल संचालित करते हैं, जहां उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। वे अपने चैनल के माध्यम से ट्रैवल, पर्यटन और सामाजिक विषयों से जुड़े वीडियो साझा करते हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा शिवम् मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि से फर्रुखाबाद जिले में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


