मिर्जापुर (शाहजहांपुर): कस्बे में धर्मशाला के निकट शिवभक्तों (Shiva devotees) ने दैत्यगुरु शुक्राचार्य की तपस्थली पटना देवकली शिवमन्दिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र पाण्डेय दीपक और शिवशंकर दीक्षित ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर किया।
भंडारे का आयोजन शिवभक्त शैलेश यादव,पिंटू यादव,प्रेमसिंह पंजाबी,धर्मेन्द्र शर्मा,मुकेश शर्मा,मंजू सक्सेना,शिवम सक्सेना,हिमांशु शुक्ला और हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक लवीन पुत्र इरशाद हुसैन उर्फ माऊँ मास्टर आदि ने मिलकर किया।
भंडारे का शुभारंभ करने से पहले वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र पाण्डेय दीपक और शिवशंकर दीक्षित ने धर्मशाला में स्थित शिवमन्दिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। इस अवसर पर भंडारे के आयोजकों ने धर्मशाला में स्थित जर्जर शिवमंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया। शिवभक्तों ने धर्मशाला में स्थित जर्जर मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग करने की सभी शिवभक्तों से अपील की।


