27 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

अठभुजी भवानी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ संपन्न, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Must read

 

गाजीपुर। बिरनों विकास खंड स्थित अति प्राचीन अठभुजी भवानी माता मंदिर परिसर में 28 मार्च से चल रहा शतचंडी महायज्ञ शुक्रवार, 3 अप्रैल को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में दूर-दराज के सैकड़ों गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया, वहीं कई लोग अपने परिवार के लिए प्रसाद साथ लेकर भी गए।

यज्ञ के दौरान विभिन्न स्थानों से आए साधु-संतों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। समापन के मौके पर यज्ञ संयोजक विनोद चौहान ने सभी साधु-संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और विधिवत विदाई दी।

पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मटरू पहलवान, रामकरन राजभर, मुन्ना सिंह, पारस राजभर, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है, साथ ही क्षेत्र में एकता का संदेश भी प्रसारित होता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article