19 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

‘शक्ति संवाद’ मेगा इवेंट का आयोजन, योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद

Must read

 

हरदोई
महिला कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘शक्ति संवाद’ मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को समझना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने की। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम को प्रशासनिक स्तर पर मजबूती मिली।

कार्यक्रम के दौरान सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से इन योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

संवाद सत्र के दौरान छात्रा देवांशी नारायण मिश्रा ने अपने क्षेत्र की जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर सीडीओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का सर्वे कराकर शीघ्र सड़क निर्माण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इस मेगा इवेंट में करीब 102 बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। बच्चों और अभिभावकों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव साझा किए, जिससे प्रशासन को जमीनी हकीकत समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक, मिशन शक्ति टीम के सदस्य, पुलिस विभाग और महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह आयोजन प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article