शाहजहाँपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप हैं।
09 मार्च 2026 को एक महिला (वादिनी) ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक, अभय राठौर और उसके साथियों ने वादिनी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया, उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके अलावा, अभियुक्तों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, अवैध धन उगाही (रंगदारी) करने और लगातार पीछा कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप था।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 91/26 के तहत बीएनएस (BNS), एससी/एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
घेराबंदी कर बस अड्डे से दबोचा
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार वांछितों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस अड्डे के पास घेराबंदी की और अभियुक्त अभय कुमार राठौर को गिरफ्तार कर लिया,,


