जिलाधिकारी जनपद शाहजहाँपुर एवं पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा तहसील तिलहर सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तिलहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
तहसील दिवस के दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिन्हें अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया । प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राजस्व संबंधी विवाद, भूमि पैमाइश, अवैध कब्जा, पुलिस से संबंधित प्रकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, विद्युत आपूर्ति, वन विभाग से संबंधित मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल रहे ।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हो तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें । साथ ही, उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि महिला सुरक्षा एवं जनसुरक्षा से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ।
कार्यक्रम के दौरान अनेक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे उपस्थित नागरिकों में संतोष की भावना देखने को मिली । शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को समय-सीमा निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । तहसील दिवस के अवसर पर जनसामान्य को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा अधिकारियों द्वारा लोगों को अपनी समस्याएं निसंकोच प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम का समापन जनहित में प्रभावी एवं संवेदनशील प्रशासन की प्रतिबद्


