27 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

शाहजहाँपुर: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का चाबुक, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

Must read

 

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में घरेलू एलपीजी गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने गुरुवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न तहसीलों में रेस्टोरेंटों, ढाबों और दुकानों पर औचक निरीक्षण कर भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए गए और एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

👉भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त और मुकदमा
कार्रवाई के दौरान तहसील तिलहर के कटरा नगर में गुप्ता जी फैमिली ढाबा से 2 भरे हुए घरेलू सिलेंडर और भारत ढाबा से 1 भरा हुआ सिलेंडर जब्त किया गया।
सबसे बड़ी कार्रवाई तहसील पुवायाँ के नगर खुटार में हुई, जहाँ अमन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान/घर से 18 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस मामले में आरोपी अमन (पुत्र राजेंद्र प्रसाद) के खिलाफ घरेलू गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत थाना खुटार में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान घरेलू एलपीजी का उपयोग रिफिलिंग या कालाबाजारी के लिए करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article