बरेली: यूपी के बरेली में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex racket) का भंडाफोड़ किया है। 3 युवकों को 3 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने रंगेहाथों दबोचा है। इसके साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त करते हुए मैनेजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार (arrested) किया गया है। बता दें कि पूरा मामला भोजीपुरा में बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा नाम से संचालित एक होटल का है।
पुलिस को मुखबिर से होटल में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान होटल के कमरों में 3 महिलाएं और 3 युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।
हैरानी की बात ये है कि जहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था, वह होटल पुलिस का ही है। हालांकि, दरोगा ने होटल को गजेंद्र सिंह नाम के युवक को किराए पर दे रखा था, गजेंद्र सिंह होटल की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था। वही महिलाओं को बुलाता था। फिलहाल गजेंद्र सिंह फरार चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई और गिरफ्तार किए लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


