17 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

सनसनीखेज़: पुलिस टीम के सामने वसीम खान ने गुंडई गुंडई — मकान खाली कराने आए लोगों और पुलिस को दी आत्मदाह की धमकी

Must read

– सिविल कोर्ट के आदेश पर हुई बेदखली के दौरान अवैध कब्जेदार ने पुलिस, राजस्व अमीन और मकान मालिक पर जान से मारने की धमकी दी
– पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा व आत्महत्या की धमकी देने के आरोप में मामला किया दर्ज

लखनऊ: कोतवाली गाजीपुर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर (Laxman Nagar) स्थित विवादित मकान पर मंगलवार सुबह बवाल का दृश्य देखने को मिला जब सिविल कोर्ट के आदेश पर मकान (house) खाली कराने भारी पुलिस फोर्स, महिला पुलिस और राजस्व अमीनों की टीम मौके पर पहुंची। मामले का केंद्रबिंदु मोहम्मद वसीम खान बताया जा रहा है, जिसने लंबे समय से उक्त मकान पर कब्जा किया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता आशीष कुमार सिन्हा (52) की धर्मपत्नी श्रीमती निधि से वसीम खान ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेकर मकान का एग्रीमेंट कर रखा था। बाद में वसीम द्वारा अनुबंध का भारी उल्लंघन और कब्ज़े के विवाद के चलते मामला न्यायालय पहुंचा। न्यायालय ने प्रमाणों के आधार पर आशीष कुमार सिन्हा के पक्ष में मकान की रजिस्ट्री सुनिश्चित करने और वसीम खान को मकान से बेदखली करने का आदेश पारित किया था।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को गाज़ीपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व टीम जब मकान पर पहुँची तो अवैध कब्जेदार मोहम्मद वसीम खान व उनके परिवारीजन—विशेषकर घर की महिलाएँ—ने विरोध करना शुरु किया। बताया जाता है कि उन्होंने न केवल पुलिस कर्मियों व राजस्व अमीनों के साथ बदसलूकी की बल्कि अधिवक्ता आशीष व उनकी पत्नी को खुलेआम जान से मराने की धमकी दी। वसीम ने कहा कि घर में सिलेंडर रखा है और आग लगा कर पूरा मकान उड़ा देंगे; वहीं घर की महिलाओं ने आत्मदाह तक की चेतावनी दे दी।

घटना में राजस्व अमीन और पुलिस कर्मियों के सामने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होने और आत्महत्या की धमकी पाए जाने पर गाज़ीपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। प्रारम्भिक धारणाओं के मुताबिक आरोपों में सरकारी कार्य में बाधा, धमकी व सार्वजनिक शांति भंग की धाराएँ शामिल की गई हैं। पुलिस फिलहाल घटना की तस्दीक व बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है।

वहीं अधिवक्ता आशीष कुमार सिन्हा के परिवार ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि न्यायालय के आदेश का पालन कराना उनका अधिकार है और अवैध कब्जेदारों की धमकियों से वे डिगेंगे नहीं। स्थानीय निवासियों ने भी इलाके में फैली सनसनी व सुरक्षा की चिंताओं को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article