24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

उपेक्षा से आहत भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी का इस्तीफा

Must read

 

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा में लंबे समय से सक्रिय रही वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को सौंपते हुए संगठन में लगातार हो रही उपेक्षा को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है।

अपने त्यागपत्र में सुमन सिंह ने पार्टी के साथ अपने लंबे और सक्रिय जुड़ाव का विस्तार से उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि वह कई दशकों से संगठन के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करती रही हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों में समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनका आत्मसम्मान आहत हुआ है।

सुमन सिंह ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने शांति दीक्षित और फूल सिंह के कार्यकाल में जिला महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद प्रतिमा मिश्रा के कार्यकाल तक वह इसी पद पर सक्रिय रहीं। आगे चलकर लक्ष्मी सिंह के कार्यकाल में उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मौजूदा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता के कार्यकाल में भी वह जिला उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन के कार्यों में सक्रिय रहीं। अपने पत्र में उन्होंने स्वयं को वर्ष 1970 से पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि बदलते हालात में संगठन की कार्यशैली से वह संतुष्ट नहीं हैं।

सुमन सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी में अब वरिष्ठ और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और महत्व नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि उन्होंने आत्मसम्मान को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article