22.1 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

होली के मद्देनजर अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

Must read

औरैया: होली पर्व को देखते हुए अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी नंद किशोर यादव ने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी यादव ने यात्रियों को सख्त हिदायत दी कि ट्रेन खड़ी होने पर कोई भी व्यक्ति उसके नीचे से न निकले। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से गंभीर हादसे हो सकते हैं। त्योहार के समय भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने और रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की गई।

स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाया। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

स्टेशन के पास होलिका दहन न हो, इसे लेकर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की, ताकि रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान आरपीएफ के जवान राकेश कुमार, कमलेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, हरेन्द्र कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी को त्योहार के दौरान विशेष ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article