27 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

एक महीने में शराब दुकान में दूसरी बार चोरी, कैश और महंगी शराब की बोतलें गायब

Must read

चंदौली: मुगलसराय कोतवाली (Mughalsarai Kotwali) क्षेत्र के चकिया मोड़ तिराहा स्थित पुलिस पिकेट के ठीक सामने संचालित अंग्रेजी शराब (english wine) की दुकान में एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि बीती रात अज्ञात चोर बंद दुकान के पीछे के हिस्से से अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के गोदाम तक पहुंच गए और गल्ले में रखी नकदी के साथ ही महंगी अंग्रेजी शराब की कई बोतलें चोरी कर ले गए।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। संचालक विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि 16 जनवरी को हुई पहली चोरी के बाद उन्होंने पुलिस को लिखित सूचना दी थी, लेकिन उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ठीक एक महीने बाद 16 फरवरी को फिर चोरी हो जाने से दुकानदारों और आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि पिछली घटना में चोरों ने टिन शेड तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा लिए थे, जबकि इस बार शटर का बोल्ट खोलकर अंदर घुसे चोर नकदी के साथ महंगी शराब की बोतलें भी ले गए। दोनों घटनाओं में कुल मिलाकर करीब 3 लाख रुपये की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस संबंध में रेलवे चौकी प्रभारी अजय यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article