फर्रुखाबाद। 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील और प्रखर वक्ता अश्वनी उपाध्याय एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी रूपेश गुप्ता ने दी।
बताया कि कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास स्थित बीजेपी कार्यालय के पीछे किया जाएगा, जहां सामाजिक, वैचारिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
रूपेश गुप्ता ने बताया कि अश्विनी उपाध्याय देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता और प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। विभिन्न संवैधानिक, सामाजिक और विधिक विषयों पर उनके विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के पहुंचने की संभावना है।





