हत्या कर शव फेंकने का मामला दर्ज, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू की सख्त पूछताछ
रघुनंदन की हत्या के पीछे क्या थी वजह? पुलिस खुलासे में सामने आएगी सनसनीखेज सच्चाई
पूरनपुर, पीलीभीत।
गन्ने के खेत में पड़े मिले मानव अवशेष की शिनाख्त गांव नवदिया दुर्जनपुर निवासी रघुनंदन के रुप में हुई है। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो आरोपितों के विरुद्ध हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है। शव को पहचान छुपाने की नीयत से गन्ने के खेत में फेंका गया था।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर निवासी रघुनंदन दीपावली के अगले दिन 21 अक्टूबर को घर से निकले थे। इसके बाद वापस नही लौटे।संभावित जगहों पर खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। स्वजनों ने 23 अक्टूबर को थाना पर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस और स्वजन रघुनंदन की तलाश कर रहे थे। आठ दिसंबर को नवदिया दुर्जनपुर के पास स्थित एक गन्ने के खेत में मानव अवशेष मिलने से खलबली मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष और कपड़े कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरु किया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए गांव के ही चुन्नीलाल और उसके भाई का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा था। रिपोर्ट के आने से पहले ही पुलिस ने अहम तथ्य जुटा लिए। शव की शिनाख्त गांव के रघुनंदन के रुप में हुई है। पुलिस ने चुन्नीलाल की तहरीर पर सोनपाल और सोनू के विरुद्ध हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहना से पूछताछ कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और कई अहम सुराग हाथ लगने की बात कही जा रही है।
वर्जन
मृतक के स्वजनों की तहरीर पर दो आरोपितों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।- संजय कुमार सिंह थाना प्रभारी सेहरामऊ उत्तरी।





