सातनपुर आलू मंडी में सीजन का मुहूर्त, खरीद शुरू

0
34

फर्रुखाबाद । एशिया की सबसे बड़ी राजस्व देने वाली मंडी सातनपुर आलू मंडी में नये सीजन का हुआ श्रीगणेश गुरुवार को हुआ।
आलू मंडी सातनपुर में नये सीजन का मुहूर्त के मौके पर आढ़तियों ने पूजन करके प्रसाद वितरित किया।फर्म सुरेश कुमार विजय कुमार की आढ़त पर व फर्म विकास यादव गौरव यादव की आढ़त पर दोनों दूकानों पर मिलाकर लगभग सौ पैकेट आलू आया। भाव निबल छोटा साइज 551 रुपए पैकेट व मोटा आलू 651 रुपए पैकेट में बिक्री हुई।दीपू कटियार ने आलू की खरीद की ।
मालूम हो कि कोल्ड स्टोरेज में भंडारित पुराने आलू ने नये आलू की हालत खस्ता कर दी है वह आलू 800 से 900 रुपए कुंतल बिक रहा है जिसके कारण नये आलू में मंदी रहने की संभावना है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here