आदेश के बावजूद नहीं हुआ ध्वस्तीकरण, ग्रामीणों व संगठनों में नाराजगी
लखनऊ। राजधानी के बीकेटी (बख्शी का तालाब) क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मस्जिद बनाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासनिक आदेश जारी होने के बावजूद अब तक अतिक्रमण का ध्वस्तीकरण नहीं होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों और संगठनों में रोष है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी अभिलेखों में दर्ज भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत सामने आने के बाद तहसीलदार और अपर जिलाधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटाने के स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
संगठनों व ग्रामीणों का विरोध
इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आदेश का पालन नहीं हुआ तो कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की पुनः समीक्षा की जा रही है और नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है।






