फर्रुखाबाद। ठंड और शीतलहरी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और यात्रियों को हो रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर सफर करने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हांलांकि शनिवार को धूप की हल्की सी रफ निकलने से लोग राहत में रहे लेकिन बर्फीली हवाओं ने यह राहत बहुत देर तक नहीं रहने दी।

बीते एक करीब पांच दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड की सबसे अधिक मार गरीबों, बेसहारा व बेजुबान पक्षी व पशुओं पर पड़ रही है। कई ऐसे गरीब हैं जिनके पास गर्म कपड़े नहीं हैं। ठंड से बचने के लिए उन्हें अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड से तापमान में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट हो रही है। सर्द हवाओं की वजह से दैनिक कामकाज वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बढ़ी ठंड व सर्द हवाओं के कारण लोग मौसमी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन दिनों अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। ठंड के कारण बेजुबान पशुओं का बुरा हाल है। ठंड का असर दुधारू पशुओं पर सबसे अधिक पड़ रहा है। सर्दी के कारण पशुओं का दूध घट गया है। खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वाले बेसहारा गरीब लोग भी ठंड की मार से बेहद दुखी है। हालाकि ठंड के कारण गर्म कपड़ों की मांग अवश्य बढ़ गई है। जिसके कारण गर्म कपड़े बेचने वाले खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here