फर्रुखाबाद। देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा सदर का यूनिटी मार्च ऐतिहासिक पटेल पार्क से निकाल गया। यात्रा में मुख्य अतीत के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह व अन्य नेता मौजूद मौजूद रहे। सभी ने पटेल पार्क स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके बाद पदयात्रा शुरू हुई।
यात्रा पटेल पार्क से शुरू होकर महादेवी वर्मा की मूर्ति के पास से होते हुए रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना , लाल दरवाजा होती हुई स्वराज कुटीर पहुंची जहां सभा में बदल गई। रास्ते में लोगों ने सरदार पटेल अमर रहें, के उद्योगों के बीच राष्ट्रीय एकता के संकल्प को दोहराया। जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। मार्च में भाजपा के पदाधिकारियों व आम कार्यकर्ताओं ने भागीदारी करके उसे सफल बनाया। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए व हाथों में एकता संबंधी नारे लिखी हुई पट्टियां और अपने-अपने विद्यालयों के बैनर लिए चल रहे थे ।डीजे पर राष्ट्रीय एकता के गूंजते हुए गीत महल को राष्ट्रवादी बनाते रहे।
स्वराज कुटीर में हुई सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहां की अगर सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री हुए होते तो देश की दिशा और दिशा कुछ और ही होती। उन्होंने कहा कि मजबूत इरादे और सटीक राजनीतिक समझ सरदार पटेल से अधिक तत्कालीन समय पर शायद ही किसी के पास रही होगी। उन्होंने विखंडित भारत की रियासतों को एकीकृत करके अखंड भारत का निर्माण किया और हम आज अपने देश को अखंड कहने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं यह सरदार पटेल की ही देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण कर के सरदार पटेल को सम्मान देने का काम किया अन्य विरोधियों ने तो सरदार पटेल को किनारे पर ही रखा था भाजपा सरकार में सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के महापुरुष के रूप में उभर कर सामने आए हैं हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की आवश्यकता है। सभा की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री जीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, बाजपेई व मोर्चा के जिला महामंत्री राहुल राजपूत, मुकेश गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता पाठक, वरिष्ठ नेत्र मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, प्रीति तिवारी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं का समर्थकों ने भागीदारी की।





