सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता मंच ने निकाली बाइक रैली, युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

0
45

फर्रुखाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सरदार पटेल एकता मंच की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ भोलेपुर कटियार होटल से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पटेल पार्क पहुंची। यहां पहुंचकर प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी जयंती मनाई।

इस अवसर पर युवाओं ने सरदार पटेल के देशहित में किए गए योगदानों को याद किया। कार्यक्रम में बताया गया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया था।

कार्यक्रम में सरदार पटेल एकता मंच के संयोजक सुमित कटियार सहित गौरव कटियार, रोहित कटियार, गुरजीत कटियार, शिवम चौहान, सनी शुक्ला, विनीत मिश्रा, अंकित कटियार, मंजू कटियार, मनोज कटियार, सुशील कटियार, कन्हैया कटियार, रफ्तार ठाकुर, आयुष, अंशु यादव, गौरव श्रीवास्तव, विनीत राजपूत, सुधांशु राज कटियार, मोनू कटियार, विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

रैली के दौरान युवाओं में देशभक्ति और एकता का जोश देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here