जयंती पर सपा ने सरदार पटेल को किया याद , प्रेरणा लेने का आव्हान

0
46

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी वी. के. गंगवार ने सभी लोगों का अभिवादन करते हुए सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि सरदार पटेल वास्तव में यूं ही “लौह पुरुष” नहीं कहलाए उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और कुशल नेतृत्व से देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को साकार किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला सचिव वी के गंगवार,शिवम गंगवार, अक्षम गंगवार, देवांश गंगवार, आयुष यादव, शिव शंकर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सभी लोगों ने सरदार पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। यह जानकारी सपा प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here