– संस्थापक अरुण सिन्हा ने ₹1,32,200 की सहायता राशि सौंपी
गोण्डा। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सरदार पटेल बौद्धिक मंच की ओर से मंच के संस्थापक अरुण सिन्हा ने दिवंगत मंगलदेव वर्मा के पिता श्री रामशंकर वर्मा को ₹1,32,200 (एक लाख बत्तीस हजार दो सौ रुपये) की सहायता राशि प्रदान की।
यह आर्थिक सहयोग परिवार के भरण-पोषण एवं दिवंगत के अनुज मास्टर साजन वर्मा की शिक्षा के लिए प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर 2025 को दिवंगत के पैतृक गाँव बंधूकपुरवा, जनपद गोण्डा में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंच के संस्थापक अरुण सिन्हा के साथ मंच टीम के वरिष्ठ सदस्य बी.आर. वर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष), मुनीश गंगवार, तथा कर्नल सुबोध कुमार भी उपस्थित रहे।
मंच के सदस्यों ने इस दौरान परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और दिवंगत मंगलदेव वर्मा की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।






