24 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

शराब चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 8 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Must read

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शराब की दुकानों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का थाना कृष्णानगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ब्रांडेड अंग्रेजी शराब और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त रात के समय शराब दुकानों का शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के बाद ये आरोपी शराब को ठिकानों पर छिपाकर बेचते थे।

इस गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। घटना स्थलों के आसपास लगे 400 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई, इसके बाद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त आदतन अपराधी हैं।

सभी अभियुक्तों पर 32 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, इनमें चोरी, नकबजनी और अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की कई पेटियां नकद रुपये बरामद किए हैं।

कृष्णानगर पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से शराब दुकानों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article