सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत, आज़म ख़ान को लेकर दिया बड़ा बयान

0
40

संवाददाता : गोंडा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के गोंडा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा नेता अमर यादव ने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया, इस दौरान माहौल समाजवादी जोश से गूंज उठा।
अपने संबोधन में श्यामलाल पाल ने वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “आज़म ख़ान के अंदर हमने कभी कोई टीस या मलाल नहीं देखा है। वे पूरी तरह अखिलेश यादव के नेतृत्व और उनके विचारों के साथ खड़े हैं।”
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव इस देश में जो मदद करते हैं, वह दिखावे के लिए नहीं बल्कि जनता की भलाई के लिए करते हैं।
इसके साथ ही श्यामलाल पाल ने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा —
“ये लोग महिलाओं के सिंदूर की बात करते हैं, लेकिन असल में उन्होंने अपनी पत्नियों को छोड़ दिया है। सिंदूर का दाम भी नहीं जानते। सिंदूर पति का प्रतीक होता है, यह सिर्फ पत्नी के लिए होता है। भाजपा बताए कि जब वह सिंदूर बांटते हैं तो किस स्वरूप में दिखाना चाहते हैं — भाई के रूप में, पति के रूप में या मां के रूप में?”
उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि भाजपा से सिंदूर की परिभाषा जनता के सामने स्पष्ट कराई जानी चाहिए।
सभा में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने “जय अखिलेश, जय समाजवाद” के नारों से पूरा परिसर गूंजा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here