-चंदन टीका लगाकर लोगों को दी शुभकामनाऐं
देवेश कुशवाहा
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा नव संवत्सर 2083 ढोल नगाड़े एवं चंदन का तिलक लगाकर मनाया गया। राहगीरों को पदाधिकारी चंदन का तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर हिंदू नव संवत्सर की शुभकामनाऐ ंदी।
गुरूवार को गांधी पार्क चौराहे पर संस्कार भारती महानगर द्वारा नव वर्ष गुड़ी पड़वा 2083 उत्साह पूर्वक मनागया। जिसमें सभी आने, जाने वाले भारतीयों को चंदन तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनको मिष्ठान खिलाया। इस अवसर पर संस्कार भारती के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, मंत्री शिवाकांत पलिया, अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, महामंत्री प्रवीण अग्रवाल, बृजेश यादव, डॉ अशोक शर्मा, उमेश गुप्ता, रविशंकर छिब्बर, डीके सिंह, मयंक सारस्वत आदि मौजूद रहे।


