24 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

राघव स्वीट्स की देसी घी की मिठाइयों का सैंपल फेल, खाद्य विभाग की कार्रवाई

Must read

शाहजहांपुर: जलालाबाद–बरेली रोड स्थित एसएस मार्ट के नीचे संचालित राघव स्वीट्स पर देसी घी की मिठाइयों में मिलावट का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा भरे गए मिठाइयों के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं, जिसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ माह पूर्व खाद्य विभाग की टीम ने राघव स्वीट्स पर छापेमारी कर देसी घी से निर्मित बताई जा रही मिठाइयों के सैंपल भरे थे। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था, जहां रिपोर्ट में मिठाइयां मानकों पर खरी नहीं उतरीं और सैंपल फेल घोषित कर दिए गए।

आरोप है कि राघव स्वीट्स पर देसी घी की स्वादिष्ट मिठाइयों के नाम पर ग्राहकों को ₹600 से ₹1200 प्रति किलो की दर से मिठाइयां बेची जा रही थीं, जबकि इनमें घटिया व मिलावटी घी का प्रयोग किया जा रहा था। इतना ही नहीं, ग्राहकों को दिए जाने वाले डिब्बों का वजन भी मिठाई के साथ जोड़कर लिया जाता था। बताया जा रहा है कि मिठाइयों के पैकेट में प्रयुक्त डिब्बों का वजन करीब 100 ग्राम से 150 ग्राम तक होता है, जिसकी कीमत ग्राहकों से ₹60 से ₹150 तक वसूली जाती थी।

ग्राहकों का यह भी आरोप है कि जब दुकान संचालक से डिब्बे का अलग से वजन करने को कहा गया, तो उसने मना कर दिया। इससे ग्राहकों में असंतोष व्याप्त है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर राघव स्वीट्स के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article