फर्रुखाबाद। शमशाबाद-कायमगंज स्टेशन के मध्य स्थित समपार सं176 सी में पी क्यूं आर एस मशीन के द्वारा ही टी आर कार्य एवं एम आई एफ मशीन द्वारा पैकिंग कार्य कराने के सम्बन्ध सोलह अक्टूबर तक होना है।
इस संदर्भ में सी से ई रेल पथ जमीर अहमद ने अवगत कराते हुए सक्षम अधिकारी से मार्ग डायवर्ट करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि काम के कारण रोड से आवगमन बाधित रहेगा तथा समपार से कोई भी रोड़ वाहन नहीं गुजर सकेगा। ऐसे क्षेत्र ट्रैफिक को डाइवर्ट होगा सभी वाहन समपार सं0-179 सी से गुजर सकेंगें जिसकी दूरी समपार से लगभग 3.5 किमी० है, एवं हल्के वाहन सब्बे सं0-178 से गुजर सकेंगे जिसकी समपार से लगभग 2.5 किमी० है। उन्होंने एक एस पी से समुचित पुलिस व्यवस्था करने कराने की मांग की ताकि समपार का कार्य सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ पूर्ण किया जा सके।




