मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 12 दिसंबर को

0
66

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 12 दिसंबर को विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी बाघर रोड कमालगंज के प्रांगण में होगा।
यह जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में जिला अधिकारी के निर्देश पर यह आयोजन निर्धारित किया गया है ।जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए सभी वर्गों एवं समुदायों समुदाय के लोगों से अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में प्रति जोड़ा ₹100000 का चेक दिया जाता है। इसके अलावा खानपान सजावट एवं तैयारी में ₹15000 प्रति जोड़ा खर्च किया जाता है उन्होंने यह भी बताया कि सामूहिक विवाह में सभी धर्म जाति समुदाय के की कन्याओं का विवाह कराया जाता है इसमें कोई भी भेदभाव नहीं बरता जाता है। मैंने बताया कि नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, सभी ब्लॉक के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है तथा सभी से उद्देश्य के अनुसार रजिस्ट्रेशन मांगे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here