फर्रुखाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत फतेहगढ़ मंडल का एक भव्य कार्यक्रम दुर्गा पैलेस में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल सात सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पराग दूध संघ के अध्यक्ष सतपाल, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, श्वेता दुबे और हिमांशु गुप्ता ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस आयोजन की सबसे खास बात रही मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर की सक्रिय भागीदारी। हाल ही में ऑपरेशन होने के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम में निरंतर उपस्थिति दर्ज कराई और पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके इस समर्पण और जुझारूपन की सभी कार्यकर्ताओं ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर महामंत्री सुमित कटियार, उपाध्यक्ष अमन गुप्ता, अनिल प्रताप, सुनील गुप्ता, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, रेखा सोमवंशी, वितना चौहान, जनगर मंत्री नीरज कटिहार, संजीव सिंह, पूर्व महामंत्री गौरव कटिहार, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित, सनी शुक्ला, विनीत मिश्रा, रचित कटिहार, विनीत राजपूत, गुरजीत कटिहार, राज कटिहार, शिवम चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित, विकास त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी संचालित की गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
ऑपरेशन के बाद भी सक्रिय रहीं रमला राठौर, कार्यक्रम में हुआ भव्य सम्मान


