30 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

पुरस्कार से बढ़ा आत्मविश्वास: एच.एन. इंटर कॉलेज में प्रतिभाओं का सम्मान

Must read

प्रवीन कुमार 
इटावा। जनपद के एच.एन. इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार रहे, जबकि सह-जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। समारोह में प्री-प्राइमरी, प्राइमरी एवं जूनियर वर्ग के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल, शील्ड एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन पवन प्रताप ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुरस्कार से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और अधिक मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ते हैं।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article