18.7 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

संभल में मीट कारोबारियों पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी रेड, हाजी इमरान और हाजी इरफान के ठिकानों पर छानबीन जारी

Must read

आवास और प्लांट के गेट सील, पीएसी तैनात, दस्तावेज जब्त, 24 घंटे से अधिक समय से कार्रवाई जारी

संभल| जिले में मीट कारोबारियों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई कल सुबह 5 बजे से शुरू हुई थी और अब 24 घंटे से अधिक समय तक रेड जारी है। कार्रवाई के दौरान हाजी इमरान और हाजी इरफान के आवास और मीट प्लांट की पूरी छानबीन की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों ठिकानों के गेट सील कर दिए गए हैं और पीएसी तथा पुलिस बल तैनात हैं। इसके कारण अंदर आने और बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
इनकम टैक्स विभाग की टीम दर्जनों गाड़ियों के साथ मौके पर मौजूद है। टीम ने सभी वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और प्लांट में विस्तार से छानबीन कर रही है। हयातनगर के सरायतरीन क्षेत्र में हाजी इमरान का घर भी कार्रवाई में शामिल है।
पुलिस और प्रशासन ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य व्यापार में अनियमितताओं और कर चोरी की जांच करना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article