समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन

0
82

Lucknow| उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 6 लाख से अधिक नागरिकों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि ग्रामीण इलाकों से सबसे अधिक 4.70 लाख सुझाव आए हैं, जो यह दर्शाता है कि गाँवों के लोग भी राज्य की नीतियों और भविष्य की योजना में गंभीर रुचि ले रहे हैं।
आयु वर्ग के हिसाब से देखें तो 31 से 60 वर्ष के लोग सबसे ज्यादा सक्रिय रहे हैं और इस वर्ग से ही 3.20 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।
प्रदेश के महाराजगंज, कानपुर देहात और संभल जैसे जिले सुझाव देने में सबसे आगे रहे। सबसे ज्यादा सुझाव शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी इंडस्ट्री को लेकर आए हैं।
सरकार का कहना है कि इन सुझावों के आधार पर नीतियों को आकार दिया जाएगा और वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी और विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here