29 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

सैलून गोलीकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना हमले की वजह, 4 आरोपी गिरफ्तार

Must read

बदायूं। जनपद के थाना उघेती क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव में 16 मार्च को हुए सनसनीखेज सैलून गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की वजह सामने आने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च को एक युवक पर सैलून में घुसकर जानलेवा फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वारदात के पीछे प्रेम संबंधों को लेकर विवाद था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने योजना बनाकर युवक पर हमला किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। इसके साथ ही एक तमंचा, कारतूस, चाकू और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जो इस घटना में प्रयुक्त हुए थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article