मथुरा: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में स्टील रेलिंग का ठेका सलीम अहमद (Salim Ahmed) की फर्म को मिलने पर विवाद शुरू हो गया है। साधु-संतों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रशासन ने इसे बैंक का प्रोजेक्ट बताया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने CM योगी को लेटर भेजकर इसका विरोध करते हुए कहा– “इससे हमारे कृष्ण कन्हैया नाराज हो जाएंगे। ये लोग सनातन विरोधी हैं। हिंदुओं को काफिर कहते हैं। हमारे सनातनियों में हजारों ठेकेदार हैं, फिर मुगलों के वंशजों को ये ठेका क्यों दिया” जहां भगवान राधा कृष्ण ने महारास और माखन चोरी लीला की हो ,जहां बांके बिहारी विराजमान हों, उस स्थान पर गौ मांस खाने वाले, सनातन धर्म के विरोधी आएंगे तो ब्रज वासियों को सहन नहीं होगा।
फलाहारी महाराज ने लिखा है, ”यह लोग सनातन धर्म के विरोधी हैं. हिंदुओं को काफिर कहते हैं. ऐसे लोगों को मंदिर प्रांगण से 1 किलोमीटर तक घुसने नहीं दिया जाएगा. हमारे सनातनियों में स्टील रेलिंग लगाने के लिए हजारों ठेकेदार हैं, तो फिर हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले और मथुरा, काशी, अयोध्या को तोड़कर वहां नमाज अदा करने वाले मुगलों के वंशजों को यह ठेका क्यों दिया गया है?’


