नोएडा।घने कोहरे के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए नोएडा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहन तैनात किए, इंटरसेप्टर के जरिए वाहनों की गति की जांच शुरू की है।
ट्रैफिक पुलिस ने सभी एक्सप्रेस-वे और एलिवेटेड रोड पर गति सीमा निर्धारित कर दी है। कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह यातायात एडवाइजरी आज से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कम दृश्यता के कारण तेज रफ्तार सबसे बड़ा कारण बन रही है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि फॉग लाइट का प्रयोग करें,सुरक्षित दूरी बनाए रखें,
निर्धारित गति सीमा का पालन करें।





