32 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

“दिल्ली दहलाने की साजिश बेनकाब!”

Must read

लश्कर आतंकी की गिरफ्तारी से मंदिर और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर हमले का खुलासा

अनुराग तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार लश्कर से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं, जिससे देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी ने दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शब्बीर अहमद ने कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर की रेकी की थी। उसने इन जगहों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजे थे। इतना ही नहीं, उसने कनॉट प्लेस जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके की भी टोह ली थी, जिससे किसी बड़े हमले की आशंका जताई जा रही है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर का हाथ बताया जा रहा है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बांग्लादेश में “टीआरएफ (TRF)” की तर्ज पर एक नया आतंकी संगठन खड़ा करने की कोशिश की जा रही है, जिसके लिए युवाओं की भर्ती की जा रही है। इस खुलासे के बाद दिल्ली समेत देश के कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article