सोशल मीडिया स्टार शादाब जकाती गिरफ्तार

0
155

नाबालिग बच्ची का इस्तेमाल कर अश्लील कंटेन्ट बनाने का आरोप, इंचोली पुलिस ने की कार्रवाई

मेरठ। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले शादाब जकाती को इंचोली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर नाबालिग बच्ची से अश्लील कंटेन्ट में अभिनय करवाने का गंभीर आरोप है।
सोशल एक्टिविस्ट राहुल ने बच्ची के शोषण संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय बाल आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि वायरल वीडियो में शादाब एक स्टोर दुकानदार के रूप में नजर आ रहा था, जिसमें कथित रूप से बच्ची को आपत्तिजनक संवाद और अभिनय के लिए इस्तेमाल किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंचोली थाना पुलिस ने जांच तेज की और आरोपों की पुष्टि के बाद शादाब जकाती को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के बाद लोगों में राहत है और बाल सुरक्षा संबंधित मामलों में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। यह मामला बताता है कि सोशल मीडिया कंटेन्ट बनाते समय कानून और नैतिक सीमाओं का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here